🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

भाजपा जिला मंत्री ने आमरण अनशन की दी चेतावनी,अनुविभागीय अधिकारी को पत्र देकर 10 फरवरी को आमरण अनशन की बात कहीं

Ro No. 13952/ 34


जांजगीर -नगर पालिका जांजगीर नैला में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेता ने शिकायत किया था, जिस पर कार्यवाही नही होने से नाराज होकर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।

Advertisement Carousel


  भाजपा जिला मंत्री अभिमन्यु राठौर ने इस पर कहा कि नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए मैंने अलग अलग स्तर पर शिकायत किया था परंतु आज दिवस तक इस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही हुई, इसलिए मैने आमरण अनशन हेतु अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष पत्र प्रस्तुत किया है।
उनका कहना है नगर पालिका जांजगीर नैला में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंदन शर्मा के द्वारा वार्ड 6 में पम्प हाउस से मेन रोड तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु निविदा निकाला था, जो प्रथम निविदा कलवर्ट निर्माण के नाम निकाला एवं इसी कार्य के लिए कार्य पूर्ण होने के पश्चात पुनः आरसीसी नाली के नाम निविदा निकाला इस तरह एक ही जगह पर एक ही काम के लिए दो बार अलग अलग नाम से निविदा निकाला और इस निविदा को उनके द्वारा नियम के विरुध्द जाकर शासन के आंखों में धूल झोंकते हुए नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकृत साइट यूएडी में अपलोड भी नही कराया। साथ ही प्रथम निविदा में बिना कार्यवाही किये द्वितीय निविदा निकाल दिया। जिससे स्पष्ट होता है कि उन्होंने इस कार्य का निविदा व्यक्तिगत लाभ पहुँचाने हेतु जारी किया था।
जिसकी शिकायत मेरे द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ही करते हुए भुगतान रोककर संबंधितो पर कार्यवाही की मांग की थी परंतु खुद को फसते देख चंदन शर्मा ने बिना कार्यवाही के ही भुगतान कर दिया। इसके पश्चात मेरे द्वारा डूडा प्रभारी के साथ ही मान. जिलाधीश महोदय के नाम शिकायत पत्र प्रस्तुत किया परंतु आज दिवस तक कोई कार्यवाही नही होते देख मैंने आमरण अनशन करने का फैसला लिया है, और मैं 10 फरवरी को कचहरी चौक जय स्तंभ के पास अनशन करूँगा।
श्री राठौर ने यह भी कहा कि अगर चंदन शर्मा के कार्यकाल में हुए निकाय मद, डीएमएफ मद, मरम्मत संधारण मद, खरीदी, लेबर सप्लाई के कार्य की जांच कर दी जाए तो किस तरह राशि का दुरुपयोग हुआ है एवं शासन को किस तरह अंधेरे में रखा है इसका पोल खुल खुलने देर नही लगेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button