🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़🏙️ राज्य व शहर

Bilaspur News:– चेतना अभियान के तहत ‘रक्षा का वादा – सुरक्षा का इरादा’, रक्षाबंधन पर बच्चियों ने पुलिस को बांधी राखी, लिया सुरक्षा का संकल्प

Bilaspur रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बिलासपुर पुलिस नेरक्षा का वादासुरक्षा का इरादाऔरराखी की डोरक़ानून की ओरथीम पर विशेष चेतना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर स्कूल और कॉलेज की बच्चियों ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर उनसे हमेशा सुरक्षा का वचन लिया, वहीं पुलिसकर्मियों ने भी बच्चियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें हर परिस्थिति में संरक्षित रखने का संकल्प दोहराया।

Advertisement Carousel

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के नेतृत्व में जिला बिलासपुर में अपराध नियंत्रण और जागरूकता के उद्देश्य से चेतना अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें शहर की सामाजिक संस्थाएं, एनजीओ और विभिन्न संगठन सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। इस अभियान ने पुलिस को हर आयु वर्ग के लोगों के बीच अलग और सकारात्मक पहचान दिलाई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राखी से बंधा पुलिस और जनता का रिश्ता

बिलासपुर पुलिस के इस आयोजन में स्कूल और कॉलेज के बच्चे बढ़-चढ़कर शामिल हुए। शहर की बच्चियों ने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधकर एक अटूट रिश्ता जोड़ा। यह रिश्ता सुरक्षा, शांति और विश्वास पर आधारित है। खासतौर पर महिला बच्चियों का इस तरह पुलिस से जुड़ना एक अलग संदेश देता है, जो आपराधिक प्रवृत्तियों और घटनाओं को रोकने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

  अनुशासनहीन दो पुलिसकर्मियों की अलग-अलग जिलों में हुई बर्खास्तगी, शराब की तस्करी में शामिल आरक्षक मामला सामने आने के चंद दिनों में ही हुआ बर्खास्त

पुलिस लाइन में मुख्य कार्यक्रम

पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, डीएसपी मंजुलता केरकेट्टा, डीएसपी भारती मरकाम, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता और महिला पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधे।

महिला पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को राखी बांधकर उनकी रक्षा करने का वादा लिया। इस अवसर पर लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारीकर्मचारी राखी से बंधे और इस पवित्र पर्व में शामिल हुए।

सड़क पर तैनात जवानों को भी मिला स्नेह

त्योहार के दौरान चौकचौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और कानूनव्यवस्था बनाए रखने में लगे जवानों को भी छात्राओं ने स्नेहपूर्वक राखी बांधी। चाहे ट्रैफिक प्वाइंट हो, थानाचौकी या पेट्रोलिंग ड्यूटीशहर की सुरक्षा में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले हर जवान को इस पर्व पर सम्मान मिला।

अभियान का संदेश

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने का माध्यम हैं। यह न केवल सामाजिक रिश्तों को मजबूत करते हैं बल्कि अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा की दिशा में भी बड़ा कदम साबित होते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button