Bilaspur News:– हॉस्टल के कमरे में सो रही नाबालिग से अधेड़ संचालक ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur News:– हॉस्टल के कमरे में सो रही नाबालिग से अधेड़ संचालक ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur News:– हॉस्टल संचालक ने सुबह तड़के छात्रा के कमरे में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ की कोशिश की। छात्रा ने साहस दिखाते हुए उसका हाथ दांत से काट लिया और किसी तरह खुद को बचाया। पुलिस ने मामले की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और न्यायालय में पेश कर दिया।

Bilaspur बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में स्थित लिंगियाडीह के श्योर जिंदगी गर्ल्स हॉस्टल से नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक निजी संस्थान में काम करती है। 22 सितंबर की रात वह काम से लौटने के बाद हॉस्टल पहुंची और रात करीब नौ बजे हॉस्टल संचालक गुरमीत सिंह (63) को किराया देने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। इस दौरान वह रूम का दरवाजा बंद करना भूल गई थी।

सुबह करीब पांच बजे हॉस्टल मालिक उसके कमरे में घुस आया और सो रही छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। नींद खुलने पर जब छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी ने भागने के बजाय उसे पकड़कर जबरदस्ती शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए छात्रा ने संचालक के हाथ को दांत से काट लिया, जिससे उसकी पकड़ ढीली हो गई और छात्रा किसी तरह वहां से भाग निकली।

इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई। छात्रा ने पुलिस को जाति प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत किया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.