Bilaspur News:– शहर में बनेगा मध्य भारत का सबसे बड़ा एजुकेशन हब, साथ में होगा नालंदा परिसर, प्रथम चरण में 27 करोड़ का वर्क आर्डर जारी


Bilaspur News:–बिलासपुर शहर में बिलासपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी मध्य भारत का सबसे बड़ा एजुकेशन हब तैयार कर रहा है। इसी हब में नालंदा परिसर का भी निर्माण चल रहा है। यहां हॉस्टल, एस्ट्रोटर्फ, खेल मैदान, गार्डन, मल्टीलेवल पार्किंग के साथ तीन बहुमंजिला भवन बनेंगे, जिनमें 48 हाल सेटअप से 4800 छात्रों को कोचिंग क्लास की सुविधा मिलेगी। छात्र फिजिकल व डिजिटल दोनों लाइब्रेरी का फायदा ले सकेंगे। पहले चरण के काम के लिए 27 करोड़ का वर्क ऑर्डर दे दिया गया है।

Bilaspur बिलासपुर। शहर को शिक्षा केंद्र बनाने हेतु दयालबंद में नालंदा परिसर व एजुकेशन सिटी का प्लान फाइनल हो चुका है। मध्य भारत की सबसे विशाल एजुकेशन सिटी बनेगी यह। 13 एकड़ जमीन पर लगभग 90 करोड़ खर्च से बन रही इस योजना के पहले चरण पर 27 करोड़ का वर्क ऑर्डर जारी हो गया।
नगर निगम व स्मार्ट सिटी मिशन की संयुक्त कोशिश को सरकार की प्रमुख योजनाओं में रखा गया है। एजुकेशन सिटी के बीच में नालंदा परिसर बनेगा, जहां तीन बहुमंजिला इमारतों से कुल 48 कोचिंग हॉल सुंदर ढंग से तैयार होंगे। हर सेटअप में बड़ा हॉल, कैंटीन, दो कमरे व शौचालय मिलेंगे, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों को एक जगह पर सारी क्लासरूम सुविधा मिल जाए। इससे एक साथ करीब 4,800 छात्र क्लास अटेंड कर सकेंगे।
परिसर में 500 छात्रों वाली फिजिकल व डिजिटल लाइब्रेरी लगेगी, जिसमें रेफरेंस बुक्स तो होंगी ही साथ ही ऑनलाइन स्टडी मटेरियल व ई-रिसोर्स भी मिलेंगे। इसके अतिरिक्त आधुनिक लैब, सेमिनार हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम व स्मार्ट क्लास से छात्रों को टेक आधारित पढ़ाई का माहौल दिया जाएगा। लगभग 700 सीटों का आधुनिक ऑडिटोरियम भी बनेगा, जहां करियर गाइडेंस, वर्कशॉप व बड़े शैक्षणिक कार्यक्रम हो सकेंगे।

बाहर से आने वाले छात्रों के लिए 1,000 क्षमता का हॉस्टल ब्लॉक तैयार होगा, जिसमें मेस, कॉमन रूम व बेसिक सुविधाएं मिलेंगी। खेल व फिटनेस बढ़ाने को एजुकेशन सिटी में एस्ट्रोटर्फ मैदान, बहुउद्देशीय कोर्ट, ट्रैक व बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा। परिसर में ग्रीन जोन, लैंडस्केप्ड गार्डन व बैठने की जगहें भी होंगी, ताकि छात्रों को पढ़ाई के साथ अच्छा वातावरण मिले।

पार्किंग हेतु मल्टी लेवल पार्किंग,

आंतरिक सड़कें व नियंत्रित एंट्री-एग्जिट का प्रबंध होगा। योजना ऐसा डिजाइन की गई है कि बिखरे कोचिंग संस्थान आगे एक प्लान्ड कैंपस में आ सकें, इससे शहर की ट्रैफिक व पार्किंग समस्या भी घटेगी। अधिकारियों के मुताबिक प्रोजेक्ट पूरा होने पर बिलासपुर व आसपास के 50 हजार से ज्यादा छात्रों को कोचिंग, लाइब्रेरी, हॉस्टल व खेल सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। पहले मिशन हॉस्पिटल में बनाने की थी योजना:–
पहले नालंदा परिसर मिशन हॉस्पिटल परिसर में बनना था लेकिन केस अदालत में अटका है। निगम प्रशासन को लगता है कि शहर के ज्यादातर प्रतियोगी कोचिंग दयालबंद में हैं। इसी वजह से सरकारी जमीन पर एजुकेशन हब की योजना बनी ताकि साधारण छात्रों को अच्छी शिक्षा मिल सके। डीएमएफ के साथ स्मार्ट सिटी फंड से काम चलेगा। इसमें छात्रों के लिए पूरी सुविधा वाले कमरे, कैंटीन, लाइब्रेरी, कोचिंग आदि होंगे। तीन ब्लॉक बनेंगे। पहले चरण को 27 करोड़ की मंजूरी मिली, दूसरे चरण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा।

आयुक्त ने कहा प्रतियोगी छात्रों को मिलेगा इसका लाभ:–

नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने प्रोजेक्ट पर बताया कि “इस एजुकेशन सिटी में 500 क्षमता वाला नालंदा परिसर बनेगा, जहां 500 छात्र-छात्राएं एक साथ फिजिकल व डिजिटल लाइब्रेरी का लाभ ले सकेंगे। शैक्षणिक व मोटिवेशन उद्देश्य से 700 सीटर आधुनिक ऑडिटोरियम बनेगा। 1000 क्षमता वाला हॉस्टल, एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान, गार्डन, मल्टीलेवल पार्किंग व तीन बहुमंजिला इमारतों से 48 हाल सेटअप में 4800 छात्र कोचिंग क्लास अटेंड कर सकेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.