🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

कोरबा जंगल माफिया पर वन विभाग का बड़ा एक्शन: 55 अधिकारियों की टीम ने 6 ठिकानों पर मारा छापा, 4.25 लाख की अवैध लकड़ी जब्त

Advertisement Carousel

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जंगल माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा वनमंडल अंतर्गत बालको वन परिक्षेत्र के ग्राम सतरेंगा में छापामार अभियान चलाया। मुखबिर से अवैध वनोपज भंडारण की सूचना मिलने पर वन विभाग की 55 अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने 6 अलग-अलग ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी  प्रेमलता यादव के आदेश एवं उपवनमंडलाधिकारी  सूर्यकांत सोनी के निर्देशन में की गई। अभियान का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी बालको  जयंत सरकार एवं नव पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी  देवव्रत सिन्हा ने किया।

सर्च वारंट के आधार पर ग्राम सतरेंगा के छह घरों में दबिश दी गई। इस दौरान भारी मात्रा में व्यापार के उद्देश्य से अवैध रूप से संग्रहित बीजा, साल, हल्दू सहित अन्य प्रजातियों की लकड़ी का चिरान बरामद कर जब्त किया गया।

वन विभाग की टीम ने जगत निर्मलकर के घर से साल, बीजा सहित अन्य प्रजातियों के 254 नग चिरान, महेत्तर सिंह के घर से 73 नग, घासीराम के घर से 18 नग, लच्छीराम के घर से 10 नग तथा भगत राम के घर से 4 नग साल प्रजाति के चिरान जब्त किए।

  वेदांता ने रचा इतिहास: BSE और NSE पर 4 नई स्वतंत्र कंपनियों की ऐतिहासिक लिस्टिंग

कार्रवाई के दौरान कुल 359 नग लकड़ी के चिरान जब्त किए गए, जिनकी कुल मात्रा लगभग 5.405 घनमीटर आंकी गई है। जब्त लकड़ी का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 4.25 लाख रुपये बताया गया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस बल एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई। अभियान में बालको, कोरबा एवं लेमरू परिक्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। मामले में वन अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति के सदस्यों का इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा, वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग की इस कार्रवाई की सराहना की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button