🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनछत्तीसगढ़बड़ी ख़बरबिलासपुर

स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई: 6 कारोबारियों के ठिकानों पर जांच, बावा होटल पर 60 लाख की पेनाल्टी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में टैक्स चोरी और जीएसटी नियमों में गड़बड़ी के खिलाफ स्टेट जीएसटी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने बिलासपुर और मुंगेली में 6 व्यापारियों और प्रतिष्ठानों के ठिकानों पर जांच कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान टैक्स चोरी, कच्चे बिल और जीएसटी से संबंधित अनियमितताओं की जांच की गई। सबसे बड़ी कार्रवाई मुंगेली के पड़ाव चौक स्थित वैष्णव मिष्ठान भंडार (बावा होटल) पर हुई, जहां विभाग ने 60 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाने के साथ टैक्स संबंधी कार्रवाई की है।

Advertisement Carousel

बिलासपुर के व्यापार विहार में भी जांच

स्टेट जीएसटी की टीम ने बिलासपुर के व्यापार विहार में भी तीन कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर जांच की। इनमें गुटखा, ड्राई फ्रूट्स और तेल का कारोबार करने वाले व्यापारी शामिल हैं। विभाग की ओर से इन प्रतिष्ठानों में जीएसटी से जुड़े दस्तावेजों, बिलिंग और अन्य कारोबारी रिकॉर्ड की जांच की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुंगेली में होटल और अन्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

मुंगेली में भी जीएसटी विभाग ने कई प्रतिष्ठानों को जांच के दायरे में लिया। अधिकारियों के मुताबिक, कुछ होटल और रेस्टोरेंट में कच्चे बिल काटकर कथित तौर पर टैक्स बचाने की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों के रिकॉर्ड और लेनदेन की जांच शुरू की।

  विशेष लोक अदालत: आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को

जांच के दौरान बलानी चौक स्थित मोनिका ज्वेलर्स, पड़ाव चौक स्थित दिनेश ज्वेलर्स और धरमपुरा मेन रोड स्थित नुक्कड़ ढाबे में भी कार्रवाई की गई।

नुक्कड़ ढाबे पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

धरमपुरा मेन रोड स्थित नुक्कड़ ढाबे पर विभाग ने 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। शिकायत के आधार पर की गई जांच में कच्चे बिल से जुड़े मामले सामने आने की बात कही जा रही है। विभाग ने टैक्स संबंधी अनियमितताओं को लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

बावा होटल पर 60 लाख रुपये की पेनाल्टी

मुंगेली के पड़ाव चौक स्थित वैष्णव मिष्ठान भंडार (बावा होटल) पर स्टेट जीएसटी विभाग की कार्रवाई सबसे बड़ी रही। यहां विभाग ने 60 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई है। इसके अलावा टैक्स से संबंधित कार्रवाई भी की गई है।

टैक्स चोरी और बोगस बिलिंग पर विभाग की नजर

जीएसटी विभाग द्वारा प्रदेशभर में टैक्स चोरी, बोगस बिलिंग, ई-वे बिल में गड़बड़ी और बिना उचित बिल के कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button