🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 चोरी की बाइक बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा पहले से जेल में

कोरबा। जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कोरबा और रायगढ़ जिले से चोरी की गई 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी पहले से ही जिला जेल कोरबा में बंद है।

Advertisement Carousel

सुनसान जगहों पर खड़ी बाइक बनाते थे निशाना

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव नायक (20 वर्ष), निवासी मुड़ापार, कोरबा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी कौवा उर्फ फैजान के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोपी ऐसे स्थानों की तलाश करते थे, जहां लोग अपनी मोटरसाइकिल सुनसान जगहों पर खड़ी करके चले जाते थे। इसके बाद मौका पाकर बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर उसे चोरी कर लिया जाता था।

मास्टर चाबी से ऑन करते थे बाइक

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी का साथी कौवा उर्फ फैजान मास्टर चाबी की मदद से मोटरसाइकिल को ऑन करता था। इसके बाद दोनों चोरी की बाइक लेकर मौके से फरार हो जाते थे।

  KORBA:कटघोरा में सड़क दुर्घटना : परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा घायल…

कोरबा और रायगढ़ की 5 बाइक बरामद

पुलिस कार्रवाई में कुल 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इनमें—

  • 1 मोटरसाइकिल — मानिकपुर क्षेत्र से चोरी
  • 2 मोटरसाइकिल — कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी
  • 1 मोटरसाइकिल — उरगा थाना क्षेत्र से चोरी
  • 1 मोटरसाइकिल — कोतवाली थाना, रायगढ़ क्षेत्र से चोरी

इस कार्रवाई से कोरबा और रायगढ़ जिले में हुई कई वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।

दूसरा आरोपी पहले से जेल में बंद

मामले में शामिल आरोपी कौवा उर्फ फैजान वर्तमान में एक अन्य मारपीट के मामले में जिला जेल कोरबा में निरुद्ध है। पुलिस ने उसके खिलाफ भी इस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button