भूपेश बघेल के पुत्र को गिरफ्तार कर सकती है ED, घर के बाहर फोर्स तैनात…

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्रवाई को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ईडी के वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा घेरे में बघेल के बंगले पहुंचे, जहां वे नोट गिनने की मशीन के साथ अंदर गए। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने गाड़ी से दो बैग जब्त किए हैं। इस दौरान बंगले के मुख्य गेट पर नगाड़ा बजाने की भी खबर है।

सूत्रों के अनुसार, ईडी बघेल के बेटे चेतन्य बघेल को गिरफ्तार कर सकती है, और इससे पहले चार कंपनियों की फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं, ईडी की इस छापेमारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे विधायक वापस लौट चुके हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई
ईडी ने नेहरू नगर में मुकेश चंद्राकर और राजेंद्र साहू के घर पर भी छापा मारा और वहां से कई महत्वपूर्ण फाइलें जब्त की हैं। इसके अलावा, 6 मोबाइल फोन भी सिम कार्ड सहित कब्जे में लिए गए हैं। जांच एजेंसी अब इन मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य डाटा की पड़ताल करेगी।

इस छापेमारी को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मच गई है। आगे की जांच में और भी खुलासे होने की संभावना है।

  20 नए हसदेव के हीरो स्वयंसेवक बने

 

Live Cricket Info