🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Generalअजब-गजबछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

बलरामपुर: मादा भालू के हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत

Ro No. 13952/ 34

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगली भालू के हमले से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना पस्ता थाना क्षेत्र के सीतारामपुर पारा के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, करमपानी गांव निवासी 75 वर्षीय रमुनिया सुबह करीब 6:30 बजे अन्य ग्रामीणों के साथ महुआ बीनने जंगल गई थीं। इसी दौरान एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ वहां पहुंची और अचानक महिला पर हमला कर दिया।

हमले में रमुनिया को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीण घबराकर वहां से भाग निकले और गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। डिप्टी रेंजर शिवप्रसाद ने सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Advertisement Carousel

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button