✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़ठगी

बालको कर्मी से ठगी की बजाज फाइनेंस के एजेंट ने, मामले में अपराध दर्ज


कोरबा 03 अगस्त। बालकोनगर पुलिस ने बालको हास्पिटल में पदस्थ ईसीजी टेक्निकल की शिकायत पर बजाज फाइनेंस के एजेंट शशांक सिंह पर ठगी का मामला कायम किया है। लोन फाइनेंस के बहाने उसने यह सब कारनामा किया।

पीड़िता सीमा टोप्पो पिता विलयम टोप्पो उम्र 32 वर्ष ग्राम डुमरडीह चौकी रजगामार की निवासी है। बालको नगर पुलिस को उसने बताया कि 01 अप्रैल 2025 को बजाज फायनेंस कंपनी कोरबा के एजेंट शशांक सिंह द्वारा उसे फोन कर लोन की रिक्वायरमेंट के संबंध में पूछे और आधार कार्ड, पैनकार्ड की जानकारी लेने के बाद बताया कि आपको बजाज फायनेंस कंपनी से 306000/- का लोन मिल सकता है। उस समय सीमा को जमीन खरीदने हेतु पैसे की आवश्यकता थी। शशांक सिंह के कहने पर अपना आधार कार्ड और पैनकार्ड मोबाईल पर वाट्सअप कर दी। इसके बाद बजाज फायनेंस कंपनी से उसे 306545 रुपये का लोन स्वीकृत हुआ तथा प्रोसेसिंग चार्ज कटने के बाद सीमा के स्क्चढ्ढ एकाउंट में 01 अप्रैल को ही 281790 रूपये आ गया। दूसरे दिन सीमा को उसके मंगेतर धीरज बैनर्जी द्वारा पैसा व्यवस्था होने की बात बताई गई तथा बजाज फायनेंस कंपनी से ली गई लोन राशि को वापस कर लोन क्लोज कराने के लिए बोला गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सीमा ने एजेंट शशांक सिंह को फोन के माध्यम से लोन क्लोज कराने के लिए बोला तो बताया कि कंपनी का रूल है कि एक महिने काईएमआई पटाने के बाद ही लोन क्लोज हो पायेगा। शशांक सिंह द्वारा विश्वास में लेकर धोखाधडी करने की नीयत से बोला गया कि स्वीकृत लोन की राशि को मेरे एकाउंट में जमा कर दीजिये मैं कंपनी के नियमानुसार अगले महिने लोन को फोर क्लोज करा दूंगा। शशांक सिंह की बातों में आकर विश्वास करके लोन की राशि शशांक सिंह के गूगल पे नंबर में 09 से 11 अप्रैल के मध्य ट्रांसफर की। मई 2025 का पहला सीमा के द्वारा कंपनी में पटाया गया परंतु शशांक सिंह द्वारा सीमा के लोन को फोर क्लोज न कराकर गुमराह कर जून 2025 से जून 2026 तक माह की श्वरूढ्ढ 8782/- को पटवाया है उसके बाद जुलाई 2026 का ईएमआई शशांक के नहीं पटाने से मजबूरी में जुलाई 2026 का भी ईएमआई उसे पटाना पड़ा। लोन को फोर क्लोज कराने के लिए बोलने पर फोरक्लोज नहीं करा रहा है।

  सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

शशांक सिंह के द्वारा पटाये गये माह का ईएमआई सही समय पर नहीं पटाने से पीड़िता के एकाउंट से पेनालटी की राशि काटी गई है। वह आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है। बालको थाना में सीमा टोप्पो की रिपोर्ट पर शशांक सिंह के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button