आकाशिय बिजली गिरने से छह प्रवासी पक्षियों की मौत

कोरबा 02 जुलाई। बीती मध्य रात्रि आकाशिय बिजली गिरने की घटना में छह प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई। सबसे खास बात यह है कि तडित चालक से कुछ ही दूरी पर यह घटना हुई। इस घटना ने कई सवालों को जन्म दे दिया है।

कोरबा जिले के करतला रेंज के अंतर्गत रामपुर क्षेत्र में पिछली रात 11.30 बजे यह घटना हुई। इस दौरान साइबेरियन ओपन बिल स्टार्क कैटेगरी के छह पक्षियों की दर्दनाक मौत हो गई। खबर के अनुसार इमली के पेड़ पर पक्षियों का डेरा है जहां पर यह बिजली गिरी। रामपुर के निवासी युगल किशोर दुबे ने बताया कि गांव में बरगद और इमली के पेड़ थोड़ी हि दूरी पर है। इनमें विदेशी पक्षियों का बसेरा है जो पिछले कई वर्षों से आषाढ़ के महीने से पहले यहां पहुंच जाते हैं और प्रजनन के बाद फिर वापस लौटते हैं। पक्षियों का एक समूह इमली के पेड़ पर मौजूद था जहां पर रात्रि को यह घटना हुई। इसी कुनबे के 6 सदस्य मारे गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया गया कि हालांकि वन विभाग के द्वारा सुरक्षा कर्म से तडित चालक की व्यवस्था बरगद के वृक्ष पर की गई है। इसके बगल में प्राथमिक विद्यालय से लगकर इमली कापेड़ है। रात्रि को अचानक गरज चमक के साथ हुई घटना ने प्रवासी पक्षियों की कुछ संख्या को स्थाई रूप से समाप्त कर दिया। घटना की जानकारी लोगों ने रात में ही फॉरेस्ट को दे दी थी। आज सुबह यहां पर औपचारिक कार्यवाही की गई। इससे पहले भी बारिश के मौसम में इस तरह की घटनाएं कोरबा से लेकर कनकी क्षेत्र में हो चुकी है जिनमें अनेक प्रवासी पक्षियों को जान से हाथ धोना पड़ा।

Live Cricket Info