🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

थाना परिसर में ‘आज जेल होई, कल बेल होई’ गाने पर बनाई ईस्टाग्राम रील, वायरल होते ही युवती पर पुलिस ने की कार्रवाई

कोरबा 12 सितंबर। सोशल मीडिया पर ईस्टाग्राम रील बनाने का जुनून अब लोगों को ऐसे स्थानों तक ले जा रहा है, जहां इस तरह की गतिविधियां सवाल खड़े कर सकती हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा कोतवाली थाना परिसर में एक युवती द्वारा बनाई गई ईस्टाग्राम रील इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। युवती ने थाना परिसर स्थित संवेदना कक्ष में ‘आज जेल होई, कल बेल होई’ गाने पर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

बताया गया कि युवती करीब एक सप्ताह पहले किसी मामले में शिकायत करने के लिए कोतवाली पहुंची थी। हालांकि उसने शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसी दौरान उसने थाना परिसर में वीडियो बनाया और बाद में उसे ईस्टाग्राम रील के तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वीडियो में थाना परिसर का बैकग्राउंड और ‘आज जेल होई, कल बेल होई’ गाना नजर आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। रील के सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों के जरिए सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस का ध्यान इस मामले की ओर गया। इसके बाद पुलिस ने पुरानी बस्ती निवासी युवती के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

  छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’, शासकीय खरीदी दोगुनी होकर ₹3,935 करोड़ पहुंची

कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि युवती कुछ दिन पहले शिकायत के सिलसिले में थाना आई थी। इसी दौरान उसने परिसर में उक्त गाने पर वीडियो बनाया था। कार्रवाई के बाद युवती ने एक अन्य वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की और पुलिस से माफी मांगी। युवती ने कहा कि भविष्य में वह दोबारा इस तरह की गतिविधि नहीं करेगी। उसने लोगों से यह भी अपील की कि उसकी बनाई गई रील को कहीं और वायरल न किया जाए। युवती के मुताबिक उसने इस्टाग्राम से संबंधित पोस्ट डिलीट कर दी है।

पुलिस ने युवती से बॉन्ड भरवाया और भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत दी। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि थाना और अन्य संवेदनशील सरकारी परिसरों में सोशल मीडिया कंटेंट बनाते समय नियमों और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाते समय जिम्मेदारी बरतने की अपील की है। खासकर पुलिस थाने जैसे संवेदनशील सरकारी परिसरों में ऐसी गतिविधियां करने से पहले नियमों का ध्यान रखना जरूरी है।

सोशल मीडिया पर ज्यादा लाइक और व्यूज हासिल करने के चक्कर में बनाई गई एक रील अब युवती के लिए कार्रवाई की वजह बन गई। पुलिस का संदेश साफ है कि सोशल मीडिया कंटेंट के लिए सरकारी और संवेदनशील परिसरों की गरिमा और नियमों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button