🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
बड़ी ख़बर🌍 विश्व समाचार

खामेनेई के 4 जुलाई से शुरू हो रहे अंतिम संस्कार से पहले ईरान में सेना हाई अलर्ट पर

तेहरान 3 जुलाई। ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले ईरान में सेना हाई अलर्ट पर है। ब्रिगेडियर जनरल मौहम्मद अकरमिनिया ने कहा कि अलग-अलग देशों से वरिष्ठ अधिकारियों और धार्मिक व राजनीतिक हस्तियों के आने के मद्देनजर ईरानी थल, नौसेना और वायुसेना ने सीमाओं पर अपनी सक्रिय मौजूदगी बढ़ा दी है। हवाई क्षेत्र पर निगरानी रखी जा रही है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

अंतिम संस्कार 4 जुलाई से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलेगा। अंतिम यात्रा में दो करोड़ लोग जुट सकते हैं। भीड़ पर नजर रखने और पार्थिव शरीर को सुरक्षित ले जाने के लिए हेलीकॉप्टरों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। खामेनेई का पार्थिव शरीर तीन दिनों तक तेहरान के मोसल्ला प्रार्थना परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम यात्रा निकलेगी। पार्थिव शरीर को इराक के शिया धर्मस्थली नजफ और कर्बला ले जाया जाएगा। इसके बाद ईरान के कोम में समारोह होगा और अंत में उनके जन्मस्थान मशहद में इमान रजा दरगाह परिसर में दफनाया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हमले का शिकार टैंकर ओडिशा

तेल टैंकर एमटी सैनमार हेराल्ड होज से सुरक्षित रूप से ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पहुंच गया है। इराक से 20 लाख बैरल कच्चा तेल ला रहा यह टैंकर गोलीबारी की चपेट में आ गया था। भारतीय नौसेना के सहयोग और चालक दल की सूझबूझ के बाद इसने रास्ता बदल लिया था।

  सक्ती: अन्नपूर्णा राइस मिल की दबंगई; नहर कब्जाया, किसानों का रास्ता रोका, गंदा पानी बहाने पर DM से शिकायत

होर्मुज, यूएस के खेल का मैदान नहीं: ईरान

कतर की मध्यस्थता से अमरीका ईरान के बीच हुई अप्रत्यक्ष वार्ता को सकारात्मक बताया गया है। अगली बातचीत खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद हो सकती हैं। वहीं, ईरान ने कहा कि होर्मूज अमरीका का खेल का मैदान नहीं, बल्कि हमारी निर्विवाद संप्रभुता वाला क्षेत्र है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button