🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

सड़क पर उतरे आक्रोशित लोग, मासूम के रेप व हत्या के आरोपी को फांसी देने व घर पर बुलडोजर चलाने की मांग


बिलासपुर।बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में रविवार की शाम तीन साल की मासूम से रेप व हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने सोमवार को नेहरु चौक पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान परिजन ने आरोपी लड़के को फांसी दिलाने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की।
चक्काजाम की जानकारी मिलते ही पुलिस अफसरों के साथ ही तहसीलदार अतुल वैष्णव भी मौके पर पहुंच गए।

Advertisement Carousel

उन्होंने परिजनों के साथ ही आंदोलनकारियों को समझाइश देने का प्रयास किया। वहीं, परिजन इस मामले में आरोपी लड़के के चाचा के खिलाफ भी अपराध दर्ज करने की मांग करते रहे। उनका आरोप था कि उसने बच्ची व उसकी मां को हॉस्पिटल न ले जाकर शहर में घूमाता रहा और मामले को छुपाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग की गई। पुलिस अफसरों की समझाइश के बाद भी परिजन चक्काजाम करने अड़े रहे, जिसके चलते नेहरु चौक पर जाम की स्थिति बनी रही। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन के बाद एएसपी उमेश कश्यप ने उन्हें समझाइश देकर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग के चाचा को भी हिरासत में ले लिया गया है। वही तहसीलदार ने बताया कि जो भी अवैध निर्माण किया गया होगा उसकी जांच कर घर तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  ग्राम पंचायत टुरटुरा में फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button