🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransfer

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने अमर सुल्तानिया, एक तरफा जीत के बाद संगठन से जुड़े हर एक सदस्य का किया धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित

जांजगीर । अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का अधिवेशन गुजरात के गांधीधाम में दिनांक 27 दिसम्बर को संपन्न हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ के जांजगीर के युवा, समाजसेवी अमर सुल्तानिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए। यह पहली बार है कि युवा शक्ति के इस संगठन की बड़ी जिम्मेदारी छत्तीसगढ को मिली है, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के चुनाव में अमर सुल्तानिया ने एक तरफा जीत दर्ज की। अमर सुल्तानिया के जीत पर छत्तीसगढ़, उड़ीसा और मध्यप्रदेश सहित पूरे देश से बधाईयाॅ मिल रही है। अपनी जीत पर अमर सुल्तानिया ने संगठन से जुड़े हर एक सदस्य का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया है।

Advertisement Carousel

अपनी जीत के बाद अमर सुल्तानिया ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच पूरे देश में अपने समाजिक उत्थान के कार्यो के लिए सुप्रसिद्ध है और संगठन की गरिमा के अनुरूप ही वे वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में काम करेंगे। उन्होने कहा कि सभी के सहयोग से उन्हे यह बड़ी जीत मिली है। मै संगठन के द्वारा प्रदान की गई सभी जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का पूरा प्रयास करूंगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG News :- थाने में ख़ुदकुशी मामला: टीआई और एसपी पर युवक की पिटाई का आरोप, मृतक के पिता ने दिखाये मारपीट के निशान

अमर सुल्तानिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने से अंचल में इस संगठन पर व्यापक असर नजर आयेगा। उनके नेतृत्व में संगठन के काम तेजी से होंगे साथ ही संगठन को मजबूती मिलेगी। युवाओं की बड़ी टीम अमर सुल्तानिया के नेतृत्व में समाज सेवा के कामों में हमेशा से सक्रिय रही है जिसका लाभ भी अब क्षेत्र में संगठन को मिलेगा। अमर सुल्तानिया ने इस संबंध में भी कहा है कि मै मारवाड़ी युवा मंच को नई ऊचांईयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हॅू।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button