🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

पत्नी से विवाद के बाद पेड़ पर फांसी पर लटका युवक, डायल 112 ने गाड़ी की बोनट पर चढ़ बचाई जान



बिलासपुर। पत्नी से विवाद के बाद युवक घर के सामने पेड़ पर फांसी से लटक गया। सूचना मिलने पर सही समय पर पहुंची डायल 112 की टीम ने गाड़ी के बोनट पर चढ़ युवक को फांसी के फंदे से उतारा। बेहोश युवक को फांसी के फंदे से उतार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बनी हुई है। सराहनीय कार्य के लिए एसपी ने डायल 112 के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

Advertisement Carousel



कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से रात्रि 03:03 am में सूचना मिली थी कि मन्नाडोल तिफरा थाना सिरगिट्टी में एक आदमी अपनी पत्नी से विवाद कर घर के सामने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए झूल गया था। सूचना मिलने पर तत्काल सिरगिट्टी ईगल वन घटना स्थल के लिये रवाना हुए और 10 मिनट के अंदर पहुंच कर डायल ११२ गाड़ी के बोनट में चढ़ कर,आहत के फंदे को कटकर जान बचाया गया है।आहत के ऊपर पानी डालकर होश में लाया गया , होश में लाने के बात आहत को डायल 112 के वाहन में ले जाकर सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG news:– चक्रधर समारोह में प्रस्तुति देने रायगढ़ पहुंची हेमा मालिनी, कहां सीएम विष्णुदेव साय कर रहे अच्छा काम



डायल 112 के क्विक रिस्पॉन्स से एक व्यक्ति की जान बच गयी।थाना सिरगिट्टी ईगल वन में
आर. हरिशंकर चंद्रा क्रमांक 1410, और चालक अरुण कश्यप ड्यूटी पर मौजूद थे। इस सराहनीय कार्य के लिये डायल 112 में कार्यरत स्टॉफ को पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा डायल 112 के दोनों कर्मचारियों की प्रशंसा की गई। तथा पृथक से उन्हें इस कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button