छत्तीसगढ़

जिले के अत्यंत सुदूर क्षेत्र में पहली बार प्रशासन की पहुंच हुआ संभव

बीजापुर । बीजापुर जिले के सुदूर एवं माओवाद प्रभावित क्षेत्र विकासखंड उसूर के ग्राम पंचायत कंचाल के काऊरगट्टा गांव में पहली बार प्रशासन की पहुंच संभव हुआ जनसुविधा एवं स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को बुनियादि सुविधाओं का सौगात मिलने लगा। वहीं ग्रामीण स्वास्थ्य जांच, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पेंशन सहायक उपकरण जैसे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर आयोजित शिविर के माध्यम से ले रहे हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का पहुंच सुनिश्चित करने नियद नेल्लानार योजना के तहत सुरक्षा कैम्प के समीप स्थित गांवो में बुनियादि सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में 03 जनवरी को कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित जनसुविधा एवं स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य संबंधी सलाह एवं निःशुल्क दवाईयां का वितरण किया गया।

 

 

स्वास्थ्य विभाग के अलावा 07 ग्रामीणों का आधार पंजीयन कराया गया। 20 परिवारों का राशन के लिए आवेदन एवं 19 लोगो का पेंशन हेतु आवेदन लिया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय किया गया जिसमें तीन दिव्यांगों को व्हीलचेयर 01 को बैशाखी सहित दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु 05 दिव्यांगों को आवेदन भरा गया। मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्यखेट के लिए निःशुल्क जाल का वितरण भी किया गया।

  कोरबा वनमंडल में भ्रष्टाचार का 'टॉवर': कुदमुरा रेंज में वॉच टॉवर अधूरा, लेकिन रेंजर-एसडीओ ने निकाल लिया पूरा पैसा!

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button