✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

रिटायर्ड भृत्य की शिकायत पर कमिश्नर ने किया बीईओ को निलंबित,प्राचार्य को दिया गया प्रभार

रिटायर्ड भृत्य ने बीईओ के खिलाफ पेंशन प्रकरण का निराकरण नहीं करने की शिकायत कलेक्टर से की थी। कलेक्टर ने चार सदस्यीय जांच कमेटी बना जांच करवाई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर बीईओ के निलंबन की शिकायत संभाग आयुक्त को भेजा। जिसके आधार पर बीईओ को निलंबित कर दिया गया है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को बीईओ का प्रभार सौंपा गया है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

Jaspur जशपुर। भृत्य की शिकायत पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। स्कूल के भृत्य ने अपने पेंशन प्रकरण की निराकरण में रुचि नहीं लेने की शिकायत कलेक्टर जशपुर से की थी। जिस पर कलेक्टर ने चार सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच करवाई। जांच में मामला प्रमाणित पाए जाने पर निलंबन की कार्यवाही की गई है। वहीं बीईओ का प्रभार अन्य प्राचार्य को सौंपा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विकासखंड बगीचा के शासकीय हाई स्कूल चंपा में अर्जुन राम भृत्य के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास के समक्ष बगीचा बीईओ मनीराम यादव के विरुद्ध उनके पेंशन प्रकरण के निराकरण में रुचि नहीं लेने की शिकायत की थी। जिस पर कलेक्टर ने चार सदस्यीय जांच टीम बना कर जांच करवाई।

जांच टीम के प्रतिवेदन में जानकारी मिली कि भृत्य अर्जुन राम के पेंशन एवं स्वत्वों के भुगतान में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बगीचा मनीराम यादव ने कोई रुचि नहीं ली। और ना ही बीईओ ने अर्जुन राम के पेंशन प्रकरण लंबित रहने के दौरान किसी प्रकार की अनुमानित पेंशन की स्वीकृति हेतु कोई कार्यवाही नहीं की। जिस पर बीईओ मनीराम यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के जवाब एवं संलग्न में दस्तावेजों के अवलोकन में यादव के द्वारा अर्जुन राम के पेंशन प्रकरण लंबित रहने के दौरान किसी प्रकार की अनुमानित पेंशन की स्वीकृति हेतु कोई कार्रवाई नहीं किया जाना प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया। यादव का उत्तर समाधान कारक प्रतीत नहीं हुआ। बीईओ मनीराम यादव को अपने पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतना पाया गया जो स्वेच्छाचारिता का घोतक है।

  प्रशासन के झूठे आश्वासन से फूटा गुस्सा: सर्वमंगला क्षेत्र के ग्रामीण 5 जून को करेंगे 'सुशासन तिहार' का विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कलेक्टर ने उक्त प्रतिवेदन कार्यवाही के लिए संभागायुक्त सरगुजा को भेजा। संभाग आयुक्त ने मनीराम यादव विकासखंड शिक्षा अधिकारी बगीचा को निलंबित कर दिया है।। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर नियत किया गया है।

बगीचा बीईओ का प्रभार स्वामी आत्मानंद कृष्णा अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा के प्राचार्य सुदर्शन पटेल ( मूल पद व्याख्याता) जिला जशपुर को सौंपा गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button