छत्तीसगढ़
CG Board Exam Result 2025: आज आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम, मुख्यमंत्री करेंगे घोषणा
CG Board Exam Result 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अब इंतजार की घड़ियां खत्म करते हुए कल, 7 मई 2025 को दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे. परिणामों की घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे.
आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम
परिणाम जारी होने के बाद छात्र CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इसके लिए माशिमं की ओर से सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है.

Live Cricket Info