🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

भारतमाला परियोजना में फर्जीवाड़ा, जिला स्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट पर तहसीलदार पटवारी पर एफआईआर दर्ज

बिलासपुर:– भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर गलत मुआवजा पत्रक बना शासन को करोड़ों रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले तत्कालीन तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। जिला स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

Bilaspur बिलासपुर।भारतमाला परियोजना के तहत बिलासपुर-उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण में भारी गड़बड़ी उजागर हुई है। ग्राम ढेका में अधिग्रहित भूमि के मुआवजा प्रकरण में फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के आरोप में तत्कालीन तहसीलदार डीएस उइके और तत्कालीन पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा पर एफआइआर दर्ज किया गया है। जिला स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अब आगे की कार्रवाई करेगी। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए भुअर्जन और मुआवजा प्रकरण बनाने में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। राज्य शासन के निर्देश पर एसडीएम और जिला स्तरीय समिति की ओर से पूरे मामले की जांच की गई। जांच में तत्कालीन तहसीलदार डीएस उइके और तत्कालीन पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जांच में सामने आया कि राजस्व अभिलेखों में कूटरचना कर कुछ व्यक्तियों के नाम अवैध रूप से दर्ज किए गए। इसके आधार पर नामांतरण और बंटवारे की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके कारण भूमि अधिग्रहण में वास्तविक से अधिक मुआवजा राशि की गणना हुई। इस गड़बड़ी के कारण शासन को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और वर्तमान में प्रकरण लंबित होने के चलते मुआवजा वितरण नहीं हो सका है।

  दण्ड संहिता से न्याय संहिता की ओर, एक दिवसीय कार्यशाला<br>

जिला स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवालन के निर्देश पर तहसीलदार राहुल शर्मा ने तोरवा थाना पहुंच कर शासन की तरफ से आर्थिक क्षति पहुंचाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आइपीएसी की धारा 420, 34, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित पटवारी और तहसीलदार की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पूरे प्रदेश में चल रही जांच:–

भारतमाला प्रोजेक्ट में कई जिलों में गड़बड़ी सामने आई है। कुछ दिन पहले ही तहसीलदार और इस मामले से जुड़े लोगों के घर एसीबी की टीम ने छापेमारी की थी। इसके अलावा कई अधिकारियों के खिलाफ राज्य स्तरीय टीम जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है। अलग-अलग थानों में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ जुर्म दर्ज कराए जा रहे हैं। साथ ही कई पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है।

एक दिन पहले हुआ है निलंबन:–
पटवारी सुरेश मिश्रा को एक दिन पहले ही कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। ढेका में पोस्टिंग के दौरान उसने भारतमाला प्रोजेक्ट के मुआवजे को लेकर गड़बड़ी की थी। जांच के बाद मंगलवार को पुलिस ने पटवारी को निलंबित कर दिया है। फिलहाल उसकी पोस्टिंग तखतपुर क्षेत्र में थी। उन्हें जिला मुख्यालय में अटैच किया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button