IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

Chhattisgarh Big Breaking: यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद आईपीएस रतनलाल डांगी पुलिस अकादमी निदेशक पद से हटाए गए,

आईजी रतनलाल डांगी पुलिस अकादमी निदेशक पद से हटाए गए,

एसआई की पत्नी ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिकायत के 14 दिन बाद सरकार ने लिया निर्णायक फैसला

रायपुर, 6 नवंबर।छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस अकादमी, चंदखुरी में पदस्थ 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी आईजी रतनलाल डांगी को निदेशक पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह कार्रवाई उस शिकायत के बाद की गई है जिसमें एक योग प्रशिक्षिका, जो कि एक उप निरीक्षक (एसआई) की पत्नी हैं, ने डांगी पर यौन और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे।

सरकार ने इस पद का अतिरिक्त प्रभार 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को सौंपा है, जो वर्तमान में रायपुर रेंज में पदस्थ हैं।

यह फैसला राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रजत महोत्सव’ के समापन के तुरंत बाद सामने आया है। गौरतलब है कि इस भव्य आयोजन में उद्घाटन दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समापन समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन की उपस्थिति रही थी।

गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में डांगी के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद प्रारंभिक जांच प्रक्रिया शुरू की गई और जांच रिपोर्ट में आईजी डांगी को तत्काल पदमुक्त करने की अनुशंसा की गई थी।

  ACB ने चलाया ऑपरेशन ऑडी, शिकंजे में सरकारी इंजीनियर, अफसर की रईसी आपको चौंका देगी

विभागीय सूत्रों ने पुष्टि की है कि शिकायत दर्ज होने के 14 दिन बाद गृह विभाग ने इस पर निर्णायक कार्रवाई की। वहीं, मामले की विस्तृत जांच फिलहाल जारी रहेगी, और आरोप साबित होने पर आगे विभागीय कार्रवाई तय है।

इस बीच, आईजी रतनलाल डांगी ने आरोपों को ब्लैकमेल की साजिश बताते हुए अपना बचाव किया था। उनका कहना था कि उन्होंने इस संबंध में पहले ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया था। हालांकि, आरोपों और जवाबों के बीच गृह विभाग ने गोपनीय तथ्यों की जांच के बाद यह प्रशासनिक कदम उठाया।

नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही आईपीएस अजय कुमार यादव अब पुलिस अकादमी, चंदखुरी के प्रभारी निदेशक होंगे। सरकार का यह निर्णय स्पष्ट संकेत देता है कि विभागीय अनुशासन और महिला सुरक्षा मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह गंभीर है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button