🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

???? “थाने में भीड़ लगाकर दबाव? – धर्मांतरण के आरोप झेल रहे पक्ष ने रतनपुर पुलिस पर ही जताया गुस्सा!”

बिलासपुर ।रतनपुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में कथित धर्मांतरण की घटना के बाद अब नया मोड़ गया है। धर्मांतरण गतिविधियों में लिप्त बताए जा रहे लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और रतनपुर पुलिस पर ही पलटवार शुरू कर दिया है। धर्मांतरणकारी अब खुद को पीड़ित बता रहे हैं और पुलिस कार्यवाही से बचने के लिए गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगा रहे हैं।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

????रतनपुर | ग्राम सेमरी में बीते दिनों धर्मांतरण को लेकर हुए विवाद ने अब नया रूप ले लिया है। अब जो लोग खुद धर्मांतरण के आरोप झेल रहे थे, वही बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा कर रतनपुर थाने पहुंच गएऔर पुलिस पर ही रौब झाड़ने लगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कानून के राज में धमकी नहीं चलेगीलेकिन धर्मांतरण के आरोप झेल रहे कुछ लोग अब खुद को ताकतवर बताकर माहौल को भड़काने में लगे हैं।

???? थाने में जमकर हुआ हंगामा – “रपट लिखाने आए हैं या रौब दिखाने?”

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 जून को लगभग 50 की संख्या में पुरुषमहिलाएं रतनपुर थाने पहुंचे और शोरशराबा करने लगे। थाना परिसर में जब तेज आवाजें गूंजीं, तो थाना प्रभारी नरेश चौहान बाहर आए और शांतिपूर्वक पूछताछ की

क्या बात है? शोर क्यों मचा रहे हो? कोई शिकायत है तो रिपोर्ट दर्ज कराओ, बेवजह हंगामा मत करो।

इतना सुनना था कि भीड़ में से एक व्यक्ति भड़क गया और पुलिसकर्मियों से ही उलझ पड़ा। उसने खुलेआम धमकी दी – “हमारे खिलाफ शिकायत क्यों की गई? थाने में रहना है कि नहीं?”

⚖️ थाना प्रभारी का संयमित जवाब – “दोनों पक्षों को समझाकर भेजा,

स्थिति को बिगड़ता देख टीआई चौहान ने सभी को अपने कक्ष में बुलाया और समझाइश देते हुए कहा

बजरंग दल द्वारा जो आवेदन दिया गया है, वह सिर्फ शिकायत है, अब तक किसी पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हमने उन्हें भी समझाकर गांव वापस भेजा है, और आप सभी से भी यही अपेक्षा हैगांव में शांति बनाए रखें।

टीआई ने दोनों पक्षों को चेतावनी दी

यदि अगली बार कोई भी पक्ष कानून व्यवस्था भंग करेगा, तो सीधी कार्रवाई की जाएगी।

???? क्या माहौल बिगाड़ने की हो रही है कोशिश?

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि कुछ लोग इस मामूली धार्मिक विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में अशांति फैलाई जा सके।

  54 एकड़ में बसी कुंभ कल्प मेला की दुनिया

पुलिस ने इसे सिरे से नकारते हुए कहा है कि

“यह केवल प्रार्थना सभा को लेकर पैदा हुई सामान्य आपत्ति थी, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है।”

????️ थाना प्रभारी का बयान:

“गांव के एक घर में प्रार्थना हो रही थी, कुछ लोगों ने विरोध किया।मामले की जांच की जा रही है यदि धर्मांतरण में लिप्त पाया गया तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।हमने दोनों पक्षों को समझाया और शांति बहाल की। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।”
– नरेश चौहान, थाना प्रभारी, रतनपुर,

जब धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मामलों में आरोपित खुद भीड़ बनकर दबाव बनाने लगें, तो यह सिर्फ एक कानूनी मुद्दा नहीं रह जातायह सामाजिक चेतना और प्रशासनिक मजबूती की परीक्षा बन जाता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button