कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी: राघवेंद्र सिंह बने मध्यप्रदेश के पर्यवेक्षक

अकलतरा- कांग्रेस पार्टी ने अकलतरा विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह को संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा यह आदेश शनिवार देर रात जारी किया गया।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस वर्ष को संगठन वर्ष के रूप में मना रही है, जिसके अंतर्गत संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं, जिससे पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया जा सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राघवेंद्र कुमार सिंह वर्तमान में अकलतरा के विधायक होने के साथ-साथ जिला कांग्रेस कमेटी, जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष भी हैं। उनके नेतृत्व में हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में कांग्रेस को संयुक्त जिला जांजगीर-चांपा में ऐतिहासिक जीत मिली थी।

पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी स्तर तक बधाइयों का तांता लग गया है, जिससे यह स्पष्ट है कि राघवेंद्र सिंह पर कार्यकर्ताओं का मजबूत विश्वास है।

Live Cricket Info