🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferअच्छी ख़बर

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही सरपंच और पंचों ने की शिकायत,महिला पंचायत सचिव निलंबित

Bilaspur news बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतना महिला ग्राम पंचायत सचिव को भारी पड़ गया है। गांव की सरपंच और पंचों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने की शिकायत की थी। जिसमें कार्यवाही करते हुए  महिला पंचायत सचिव को जिला पंचायत सीईओ ने निलंबित कर दिया।

मस्तूरी ब्लॉक के  ग्राम पंचायत देवगांव में पदस्थ पंचायत सचिव आरती पनौरे के खिलाफ जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के पास शिकायतें पहुंची थी।  सचिव के खिलाफ सरपंच शशिकला साहू और 11 पंचों ने शिकायत की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी लापरवाही किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद सचिव को शोकॉज नोटिस भेजा गया। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।

जिसके बाद जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने सचिव को छत्तीसगढ़ पंचायत आचरण नियम 1998 व छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियम 1999 के नियम 4 -1 के तहत निलंबित कर दिया है। आंकडीह ग्राम पंचायत सचिव जगदीश साहू को देवगांव का अतिरिक्त प्रभारी दिया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button