✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransfer

चरित्र हीन आरक्षकों को किया गया बर्खास्त,एक विवाहित होने के बाद भी दूसरी से कर रहा था आशिकी,जबकि दूसरे ने प्रेमिका का अश्लील फोटो किया था वायरल

विभागीय जांच के बाद दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

Janjgir जांजगीर।  चरित्रहीन आरक्षकों को बर्खास्त किया गया है। दोनों आरक्षकों के खिलाफ निजी जीवन में मर्यादित और शांतिपूर्ण आचरण प्रदर्शित नहीं करने की शिकायत की। जिस पर   विभागीय जांच की गई। जांच में मामला प्रमाणित पाए जाने पर कार्यवाही की गई है।

बर्खास्त आरक्षक दुष्यंत पांडेय के द्वारा निजी जीवन में मर्यादित आचरण प्रदर्शित नहीं किया गया था।  दुष्यंत पांडेय विवाहित था और पत्नी के जीवित रहते उससे तलाक लिए बगैर खुद को अविवाहित बता एक युवती से अफेयर चला रहा था। उसने लड़की को शादी का झांसा दे यौन शोषण भी किया था। पर सच्चाई का पता चलने पर आरक्षक दुष्यंत पांडे के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म  की एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिस मामले में पुलिस ने जांच कर चालान प्रस्तुत किया था। मामले की अलग से विभागीय  जांच करवाई गई थी। जांच में मामला प्रमाणित पाए जाने पर एसपी विजय पांडेय ने आरक्षक दुष्यंत पांडे को बर्खास्त कर दिया है।

प्रेमिका का अश्लील फोटो वायरल करने वाला प्रेमी भी हुआ गिरफ्तार:–

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


आरक्षक नारद ताम्रकर को भी बर्खास्त किया गया है। आरक्षक का एक युवती से प्रेम संबंध था। उसने युवती का धोखे से अश्लील फोटो हासिल कर लिया था। जिसके बाद अपनी प्रेमिका को ही व्हाट्सएप में अश्लील फोटो भेज उसका चरित्र हनन करते हुए उसकी गरिमा को नुकसान पहुंचा रहा था। शिकायत मिलने पर आरक्षक के विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित की गई। विभागीय जांच में आरक्षक के विरुद्ध जांच प्रमाणित पाई गई।  जिसके चलते एसपी विजय पाण्डेय ने आरक्षक नारद ताम्रकार को बर्खास्त कर दिया है।

एसपी विजय पाण्डेय ने बर्खास्तगी आदेश में लिखा है कि पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में रहते हुए अशोभनीय कृत्य करना पुलिस बल के अनुशासन में पड़ने वाले विपरीत प्रभाव को ध्यान में रखते हुए   समग्र विचारोपरांत आरक्षकों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए दोनों आरक्षकों को सेवा से पृथक किया गया है।

लगातार हो रही लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही:–

  दक्षिण उपचुनाव की जीत राज्य सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर : विष्णुदेव साय


एसपी विजय पांडे के पदस्थ होने के बाद जिले के लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।  पिछले 1 सप्ताह में पांच पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की गई है। इसमें आरक्षक नंदकुमार राठौर को ड्यूटी में बंदूक अन्यत्र रखकर सोने, आरक्षक शिव बघेल को विवाहित पत्नी रहने के बावजूद अन्य महिला से दूसरी विवाह करने पर निलंबित किया गया है। इसके अलावा आरक्षक शशिकांत कश्यप को चोर गिरोह में शामिल होने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अब फिर से दो चरित्रहीन आरक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। एसपी विजय पाण्डेय ने स्पष्ट कर दिया है कि  नियमों से विपरीत जाने वाले और कर्तव्य नहीं निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों को बक्शा नहीं जायेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button