🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

ढंडवार गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

 

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

चित्रकूट, मऊ। ग्राम ढंडवार स्थित श्री वीर बाबा मंदिर परिसर में रविवार को अध्यात्म और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा वीर बाबा मंदिर से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों के बीच निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा पथराह तालाब पहुंची, जहां विधिपूर्वक जल भरकर बेलन दाई देवी एवं भैरव बाबा की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कलश यात्रा श्रद्धा भाव के साथ पुनः मंदिर परिसर में लौटकर संपन्न हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कथा प्रारंभ से पूर्व पंडित चंद्रप्रकाश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी-देवताओं का आवाहन कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया गया। आयोजन का उद्देश्य जन कल्याण एवं विश्व शांति की कामना बताया गया है।

यह आयोजन ग्राम ढंडवार के राज नारायण तिवारी एवं समस्त तिवारी परिवार के द्वारा कराया जा रहा है। इस सात दिवसीय कथा में श्रद्धालुओं को अध्यात्मिक ज्ञान से ओतप्रोत करने के लिए प्रसिद्ध कथा वाचक राधेश्याम तिवारी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा का संगीतमय समन्वय छत्तीसगढ़ से बुलाए गए कुशल संगीतकारों की टोली कर रही है, जो भक्ति रस में और भी मधुरता घोल रही है।

  शौचालय में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना, इलाके में दहशत का माहौल

यह आयोजन 27 अप्रैल से प्रारंभ होकर 4 मई तक प्रतिदिन आयोजित होगा। कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का ऐसा वातावरण बना हुआ है कि हर दिन श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामवासियों सहित आस-पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button