🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

भिलाई: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड कार में निकले थे घूमने, पोल से जा टकराई तेज रफ़्तार गाड़ी; मौके पर ही दोनों की मौत

दुर्ग,28अप्रैल 2025 । जिले के भिलाई में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। सोमवार सुबह 4 बजे गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड कार में घूम रहे थे तभी उनकी गाड़ी पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड में ये हादसा हुआ। दोनों की पहचान नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू (28) और भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद (27) के तौर पर हुई है।

 

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को मर्चुरी में रखवा दिया है। आज उनका पोस्टमार्टम होगा। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण मोड़ में बैलेंस बिगड़ने से ये हादसा हुआ है। हादसे में कार के सामने वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

 

चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुई है। आलोक कार चला रहा था। बगल से पूजा प्रसाद बैठी थी। वो लोग कुरुद से मॉल रोड की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वो लोग अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड के लिए मुड़े कार की रफ्तार अधिक होने से कार सड़क के बीच में लगे पोल से जा टकराई।

  पनवाड़ी की दबंगई, शराबियों को पीने का सामान और जगह दी, पुलिस जवान से बदसलूकी की

 

टक्कर इतनी तेज थी कि इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया और दोनों घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भिजवाया।

 

सुपेला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को वहीं मर्चुरी में रखवा दिया गया है। दोनों का पोस्टमार्टम कुछ घंटे बाद किया जाएगा। इधर दुर्घटना को बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्मृति नगर पुलिस कार को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button