🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

Bilaspur news:– डीईओ ने किया बीईओ ऑफिस का औचक निरीक्षण, 13 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

 

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

Bilaspur news:– जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने बीईओ कार्यालय, कार्यालय विकासखंड स्त्रोत केंद्र, कार्यालय साक्षर भारत विकासखंड बिल्हा में निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए एक कर्मचारी का वेतन काटा गया और दर्जन भर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bilaspur बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी विभाग कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय खुलने के समय सुबह दस बजे के 15 मिनिट बाद ही पहुंच गए थे। इस दौरान उन्हें 13 कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के कर्तव्य से अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों में से एक कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने का और अन्य को नोटिस देने के निर्देश दिए गए है।

जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने खंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा कार्यालय पहुंचकर उपस्थिति पंजी लेकर कर्मचारियों की हाजिरी चेक करना शुरू की। इसमें 6 कर्मचारी पिछले 3 दिनों से उपस्थित पंजी में हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। इसको गंभीरता से लेते हुए एक का तत्काल वेतन काटने और अन्य को नोटिस जारी करने को कहा गया है। जवाब आने के बाद उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर सूरजभान जायसवाल 15, 16, 17 अप्रैल को बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। उनके तीन दिनों का वेतन काटने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने दिया है। वही अटैच कर्मचारी वेद प्रसाद साहू प्रधान पाठक 16,17 अप्रैल,तरुण कर्ष सहायक ग्रेड 3 15,16,17 अप्रैल,संकल्प पांडे सहायक शिक्षक एलबी 15,16,17 सुभाष चंद्र साहू चपरासी 17 अप्रैल, विवेक निमाड़कर चपरासी 15,16,17 अप्रैल ,किशन कुमार चपरासी 15,16,17 अप्रैल हर्ष उइके 17 अप्रैल को अनुपस्थित पाए गए।

  सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन.. बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई

उट कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी में बीईओ द्वारा किसी प्रकार का अवकाश चिन्ह अंकित नहीं किया गया था। इसी प्रकार कार्यालय विकासखंड स्त्रोत केंद्र ग्रामीण कार्यालय में देवी चंद्राकर बीआरसी, पूर्णिमा खोबरागड़े बीआरपी, लक्ष्मीकांत राठौर कंप्यूटर ऑपरेटर सुष्मिता दिवाकर स्पेशल एजुकेटर बिना सूचना की अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय साक्षर भारत विकासखंड बिल्हा के निरीक्षण में राजेश सिंह बीपीओ बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। साक्षर भारत कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी को उपस्थिति पंजी उपलब्ध नहीं करवाया गया। उक्त मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने उल्लासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा को अनुपस्थित कर्मचारियों से दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्त कर डीईओ कार्यालय भेजने के निर्देश दिए है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button