छत्तीसगढ़

जमीन बिक्री में अनियमितता, कोरबा तहसीलदार गिरफ्तार

कोरबा ।  कोरबा तहसील कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मनेंद्रगढ़ पुलिस ने तहसीलदार सत्यपाल राय को हिरासत में ले लिया।

पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ जनकपुर थाना क्षेत्र ले गई क्योंकि उनके खिलाफ एक ग्रामीण ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यपाल राय वर्ष 2021 में मनेंद्रगढ़ जिले में तहसीलदार के पद पर तैनात थे। उस दौरान ग्रामीण गोविंदराम प्रजापति ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पीडि़त का आरोप था कि उसकी सहमति के बिना ही उसकी जमीन की बिक्री की अनुमति तहसीलदार ने दे दी थी। इस कथित अनियमितता के सामने आने के बाद पीडित ने जनकपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया था।

मामले की जांच चल रही थी और पुलिस सत्यपाल राय को पूछताछ के लिए तलाश रही थी।
जनकपुर पुलिस ने कोरबा पहुंचकर अपने दफ्तर में काम कर रहे सत्यपाल राय को हिरासत में लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान पूरा कार्यालय सकते में आ गया और वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों में हलचल मच गई।

  KORBA BREAKING NEWS : कोरबा में डिलीवरी बॉय के पैर पर ट्रेलर चढ़ाकर चालक फरार, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

पुलिस का कहना है कि विवेचना के तहत कार्रवाई की गई है, और सभी पक्षों से पूछताछ के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button