✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransfer

प्रधानमंत्री मोदी की सभा में शामिल होने आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बोलेरो गाड़ी नदी में गिरी,दो की मौत वहीं 8 घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर के बिल्हा स्थित मोहभट्टा में होने वाली सभा में शामिल होने आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बोलेरो अनियंत्रित होकर सोन नदी में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वही आठ लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसा  पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी अंतर्गत की है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35


कोटमी चौकी क्षेत्र अंतर्गत  पेंड्रा और कोटमी मुख्य मार्ग पर सोन नदी में पुल बना हुआ है। आज यही हादसा हुआ। सोन नदी पर बना यह पुल सकरा है और इसमें सुरक्षा घेरा भी नहीं है जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। आज भी मनेंद्रगढ़–बैकुंठपुर से  प्रधानमंत्री मोदी की बिलासपुर में होने वाले सभा में शामिल होने आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बोलेरो गाड़ी यहां दुर्घटना का शिकार हो गई। पेंड्रा और कोटमी के बीच सोन नदी पर बने पुल ने जब भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी पहुंची तो तेज रफ्तार बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। सोन नदी के पुल से एक महिला खड़ी होकर नदी में फूल विसर्जन कर रही थी। उसको अपनी चपेट में लेते हुए बोलेरो नदी में जा गिरी। मुझे जानकारी के अनुसार बोलेरो चालक बाबूलाल चौधरी ने महिला को पहले ठोकर मारा फिर बोलेरो भी नदी में जा गिरी। हादसे में बोलेरो चालक और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सात अन्य घायल हो गए।

  हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान पेंड्रा थाना क्षेत्र के पंडरीखार गांव की रहने वाली 40 वर्षीया रमिताबाई के रूप में हुई है।  सोन नदी पर बने पुल में खड़े होकर फूल विसर्जन के दौरान वह बोलेरो की ठोकर की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठी। वही मृत ड्राइवर का नाम बाबूलाल चौधरी (30) है। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से बोलेरो को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।

हादसे में घायल लोगों को जिला अस्पताल गौरेला में भर्ती करवाया गया। भाई लोग स्थिति जाने कलेक्टर लीना मंडावी समेत प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंचे।यहां गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है।

गंभीर रूप से घायलों में राकेश यादव,शिव प्रसाद चेरवा,रामप्रसाद सूर्यवंशी,धीर साईं बैरागी, तीरथ प्रसाद शामिल है। वही सामान्य घायलों में भुनेश श्रीवास्तव,सुनील साहू,राम सकल आयाम शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button