निकाय चुनावः BJP की जीत में इस नेता का बड़ा हाथ, उपाध्यक्ष भी जीते पार्टी संगठन भी करता है ,डॉ पर भरोसा

BJP की जीत में डॉ खिलावन साहू का रहा बड़ा हाथ, पार्टी संगठन भी करता है भरोसा

बिलासपुर। रतनपुर नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। पहले पालिका अध्यक्ष पद पर लवकुश कश्यप की जीत हुई, उसके बाद निर्वाचित पार्षदों ने बिनु निराला को उपाध्यक्ष चुना।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस जीत के पीछे सक्ती के पूर्व विधायक और चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. खिलावन साहू की रणनीति और संगठनात्मक कौशल का बड़ा योगदान रहा।

BJP संगठन की मजबूत रणनीति

रतनपुर नगरपालिका चुनाव प्रभारी बनते ही चुनाव से पहले ही डॉ. खिलावन साहू ने रतनपुर में डेरा डालकर कार्यकर्ताओं को संगठित किया और चुनावी रणनीति को मजबूती से लागू किया। उनकी रणनीति के तहत पहले पालिका अध्यक्ष पद पर लवकुश कश्यप विजयी हुए, फिर पार्षदों ने बिनु निराला को उपाध्यक्ष के रूप में चुना।

पिछड़ा वर्ग समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले डॉ. साहू वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री
तीसरी बार जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

उनकी चुनावी क्षमता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय जी को भी भरोसा है, इसी वजह से उन्हें पहले चुनाव प्रभारी एवं उपाध्यक्ष चुनाव में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।

  भाजपा के प्रचार वाहन से उतरे मोदी जी कहा"अब की बार चार सौ पार""

शुभकामनाओं का दौर

उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने बीनू निराला को बधाई दी और सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत नगर के विकास और जनसेवा के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

डॉ. साहू का प्रभाव, कांग्रेस का सफाया

डॉ. साहू ने रतनपुर नगर पालिका चुनाव के अलावा बाराद्वार नगर पंचायत और जांजगीरचांपा जिला पंचायत चुनावों में भी भाजपा को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी रणनीति इतनी प्रभावी रही कि कांग्रेस को लगभग हाशिए पर धकेल दिया गया।

Live Cricket Info