छत्तीसगढ़

एनकाउंटर में ढेर हुआ झारखण्ड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साव

रायपुर/पलामू । कुख्यात गैंगस्टर अमन साव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। सोमवार देर शाम रायपुर सेंट्रल जेल से झारखंड पुलिस उसे रांची ले जा रही थी, तभी पलामू के पास पुलिस वाहन का एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद अमन साव ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।

रायपुर से झारखंड ले जाते वक्त हादसा और एनकाउंटर

अमन साव का नाम 14 अक्टूबर 2024 को रायपुर में एक कारोबारी पर फायरिंग के मामले में सामने आया था। जेल के अंदर से ही उसने हमले की साजिश रची थी। इसके बाद रायपुर पुलिस ने उसे झारखंड से गिरफ्तार कर 148 दिनों तक रायपुर सेंट्रल जेल में रखा।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

7 मार्च को रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा और उनके ड्राइवर पर फायरिंग हुई थी। इस घटना में भी अमन साव का नाम आया। पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस उसे सोमवार रात रायपुर से रांची ले जा रही थी। लेकिन पलामू के पास पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसी दौरान अमन साव ने मौके का फायदा उठाकर पुलिस का हथियार छीन लिया और भागने लगा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  रात्रिकालीन क्रिकेट फाइनल में ग्लैमर का तड़का: शेफाली बग्गा और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बढ़ाएंगी आयोजन की शान

अमन साव पर 60 से ज्यादा केस दर्ज
अमन साव के खिलाफ झारखंड समेत कई राज्यों में 60 से ज्यादा मामले दर्ज थे। वह जेल के अंदर से ही गैंग ऑपरेट करता था और कारोबारियों, ठेकेदारों से उगाही करता था। जो पैसे नहीं देते थे, उन पर हमला करवाने का आरोप था। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button