🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

करंट से युवक मौत

Ro No. 13952/ 34

खैरागढ़ ।  बिजली सुधारने के लिए खंभे पर चढ़े युवक की करंट लगने से नीचे गिरकर मौत हो गई. इस घटना पर विभागीय अधिकारी ने अपना पल्ला झाड़ लिया. लेकिन बार-बार हो रही इस तरह की घटना विभागीय कार्यशैली पर खड़े कर रही है।

Advertisement Carousel

घटना जालबांधा थाना क्षेत्र के ग्राम राहुद की है, जहां विद्युत विभाग के ठेकेदार के लिए काम करने वाला 38 वर्षीय नरेश वर्मा गांव के एक घर के गुल बिजली को ठीक करने के लिए बिना किसी सुरक्षा उपाय के बिजली के खंभे पर चढ़ा. अचानक करंट लगते ही वह धड़ाम से नीचे गिर गया. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना के बाद हमेशा की तरह विद्युत विभाग ने हाथ झाड़ लिए. कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने सफाई दी कि नरेश ठेका कर्मचारी था और जालबांधा वितरण कंपनी में कार्यरत था. राहुद में वह अपना “निजी काम” कर रहा था, जिसकी जानकारी विभाग को नहीं थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button