छत्तीसगढ़

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर: बोलेरो ने अधेड़ को मारी टक्कर, मौत…

भिलाई । शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में एक और दर्दनाक हादसा जुड़ गया। सोमवार सुबह छावनी चौक के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पैदल चल रहे अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान बोलेरो तीन बार पलटी खा गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन अन्य लोग मौके से फरार हो गए।

हादसे का विवरण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैंप-2 निवासी संजय (50), जो पेशे से ड्राइवर थे, रोजाना की तरह सुबह 8 बजे घर से निकले थे। जैसे ही वे करुणा अस्पताल के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी हवा में तीन बार पलटी खाने के बाद सड़क पर जा गिरी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। संजय और बोलेरो में सवार एक घायल व्यक्ति को एसएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सुपेला शास्त्री अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। घायल व्यक्ति ने बताया कि उसने उतई से बोलेरो में लिफ्ट ली थी और छावनी चौक जा रहा था।

   ज्वैलर की घर घुस कर अज्ञात नकाबपोशों ने की हत्या, हत्या के बाद ज्वैलर की कार लेकर हुए फरार,चारों तरफ नाकेबंदी

नशे में थे वाहन सवार
घायल व्यक्ति के बयान के अनुसार, बोलेरो में सवार तीनों युवक नशे की हालत में थे और वाहन को काफी तेज गति से चला रहे थे। हादसे के बाद वे मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्यवाही
जामुल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि हेलमेट चेकिंग पर जोर देने के बावजूद, तेज रफ्तार वाहनों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button