कोरबाछत्तीसगढ़

 ज्वैलर की घर घुस कर अज्ञात नकाबपोशों ने की हत्या, हत्या के बाद ज्वैलर की कार लेकर हुए फरार,चारों तरफ नाकेबंदी

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Korba News:– ज्वेलरी शॉप संचालक की अज्ञात नकाबपोशों ने घर घुसकर हत्या कर दी और उन्हीं की कार से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कोरबा एसपी मौके पर पहुंचे और चारों तरफ घेरेबंदी करवाई। हत्या का मोटो क्या है? यह जानने में पुलिस जुटी हुई है।

 

कोरबा। कोरबा में ज्वैलर के मकान में घुसकर ज्वैलर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रात 9:00 बजे के करीबन दो अज्ञात नकाबपोश ज्वैलर के मकान में घुसे और उन्होंने ज्वेलर को धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया और घर के बाहर खड़ी ज्वेलर्स की सफेद क्रेटा कार लेकर फरार हो गए। रास्ते में अस्पताल ले जाते समय ज्वेलर ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंच गए। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में होटल ब्लू डायमंड के सामने स्थित लालू राम कॉलोनी में ज्वेलर गोपाल राय का मकान स्थित है। गोपाल राय का एसएस प्लाजा कमर्शियल कॉम्पलेक्स में अमृता ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप संचालित है। दुकान का संचालन गोपाल राय अपने बेटों के साथ मिलकर करते हैं। रविवार को गोपाल राय और उनकी पत्नी घर पर थें। जबकि उनके बेटे दुकान पर थे। गोपाल राय की पत्नी की तबीयत खराब है और वह घर पर ही बेड रेस्ट में है। रविवार की रात नौ से साढ़े नौ के बीच दो अज्ञात नकाबपोश आए और घर में घुस कर गोपाल राय पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर घर के बाहर खड़ी उनकी सफेद क्रेटा कार क्रमांक JH 01 CC 4455 को लेकर फरार हो गए।

  कोरबा: टेबल के नीचे रिश्वत के नोट गिनते कैमरे में कैद हुए पटवारी विनोद अग्रवाल, एसडीएम ने किया सस्पेंड

 

 

घटना की सूचना मिलते ही गोपाल राय के बेटे घर पहुंचे और लहूलुहान पिता को अस्पताल लेकर गए। पर गंभीर रूप से घायल ज्वेलरी शॉप संचालक गोपाल राय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का दौरा कर बारीकी से अवलोकन किया तथा मृतक के अड़ोसी– पड़ोसियों से भी पूछताछ की। इसके अलावा जिले की सारी सीमाओं को सील करने और आवाजाही करने वाले लोगों से पूछताछ करने के निर्देश दिए। ज्वेलर की लूटी गई कार का नंबर भी आसपास के जिलों की पुलिस को भेज दिया गया है। तथा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

इसमें यह भी एक कहानी सामने आई है कि लुटेरे घर में नहीं घुसे थे बल्कि घर के बाहर खड़ी ज्वेलर की सफेद क्रेटा कार को चुरा कर ले जाने दोनों नकाबपोश युवक आए थे। पर कार चोरी होता देख ज्वेलर गोपाल राय घर से बाहर आ गए और चोरों को रोकने की कोशिश की। जिस पर चोरों के द्वारा उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया और फरार हो गए। बहरहाल आरोपी लूट की मकसद से आए थे या फिर हत्या करने ही आए थे? और उनका हत्या करने के पीछे मकसद क्या था? इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button