🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र पहुंचे

Ro No. 13952/ 34

नेशनल हाईवे, टोल नाका एवं कोतरी नदी पर बन रहे पुलिया निर्माण के कार्यों को देखा

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मोहला । कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति और पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह आज मानपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शेरपार से कोहका के लिए बन रहे राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान कोतरी नदी पर बन रहे पुलिया का भी निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि 278.97 लाख रुपए की लागत से इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है। इस राजमार्ग की लंबाई 46.98 किलोमीटर है।

 

इस मार्ग का निर्माण हो जाने से पूरे क्षेत्र के नागरिकों को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान और कोरकोटि के समीप सड़क के समीप एक बड़े पत्थर को यातायात के लिए दुर्घटनाजन्य मानते हुए इसे हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र पहुंचकर आवश्यक जानकारी लिया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सीमा क्षेत्र महाराष्ट्र की ओर से आने वाले संदिग्ध गतिविधियों की जांच करने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिये।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button