🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

भावना बोहरा के नेतृत्व में भाजपामय हुआ पंडरिया

जनपद चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी चुने गए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष

पंडरिया । जनपद पंचायत पंडरिया में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है। विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में इस बार पंडरिया विधानसभा के नगर पालिका व दोनों पंचायतों में भाजपा अध्यक्षों की जीत के साथ ही जनपद पंचायत पंडरिया में भी भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती नंदिनी साहू जनपद अध्यक्ष एवं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी छत्रकिशोर तिवारी जनपद उपाध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष पद हेतु नंदिनी साहू के समर्थन में 25 में से 19 सदस्यों ने अपनी सहमती दी वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु छत्रकिशोर तिवारी के समर्थन में 23 में से 18 सदस्यों ने समर्थन दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

इस अवसर पर बातचीत के दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया की अध्यक्ष नंदिनी साहू एवं उपाध्यक्ष छत्रकिशोर तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। एक महिला होने के नाते मुझे इस बात पर गर्व हो रहा है कि पंडरिया विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई में भाजपा की महिला प्रत्याशी अध्यक्ष चुनी गई और जनपद पंचायत अध्यक्ष के रूप में भी एक महिला को नेतृत्व करने का अवसर मिला है।

  बदमाशों पर कार्यवाही,फरवरी से अब तक 7970 अपराध हुए दर्ज

 

बताते चलें की खुद भावना बोहरा ने इस बार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अग्रणी भूमिका निभाते हुए सभी क्षेत्रों में चुनाव प्रचार-प्रसार किया वहीं उनके सामाजिक कार्यों और क्षेत्र के विकास हेतु किये गए जनहित के कार्यों से जनता के मध्य एक सकारात्मक सन्देश गया है और नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button