IAS/IPSTransfer

मां महामाया के दरबार में पहुंचे DGP और खाद्य संचालक जितेन्द्र शुक्ला सपरिवार किए दर्शन लिया आशीर्वाद

विधिवत पूजा-अर्चना कर मां महामाया का आशीर्वाद लिया और प्रदेश में सुख-समृद्धि शांति व उन्नति की कामना की

रतनपुर।श्री शक्तिपीठ मां महामाया देवी मंदिर, रतनपुर में शुक्रवार वार को आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला, जब प्रदेश के DGP अरुण देव गौतम और खाद्य संचालक जितेन्द्र कुमार शुक्ला समेत अन्य अधिकारी सपरिवार दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां महामाया का आशीर्वाद लिया और प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति व उन्नति की कामना की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह भी मंदिर परिसर में उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई, जिसमें वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। श्रद्धालुओं ने अधिकारियों का अभिवादन किया और उनके साथ पूजा में शामिल हुए। श्रद्धा और आस्था का केंद्र है महामाया मंदिर रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर छत्तीसगढ़ की प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। धार्मिक मान्यता है कि माता महामाया अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। मंदिर दर्शन के बाद खाद्य संचालक जितेन्द्र कुमार शुक्ला और डीजी ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं से चर्चा की। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। मां महामाया के दर्शन के बाद अधिकारियों ने कहा कि वे माता के आशीर्वाद से प्रदेश के नागरिकों की सेवा को और अधिक समर्पण भाव से करेंगे।

  बोदरी-चकरभांठा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 250 लीटर महुआ शराब और 1790 किलो लाहन जब्त, चार गिरफ्तार

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button