ऑनलाइन शॉपिंग साइट के यार्ड में छापा, प्रतिबंधित सामग्री जब्त…

रायपुर । रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन शॉपिंग एप ब्लिंकिट के यार्ड पर छापा मारा है। यहां बड़ी मात्रा में हुक्का पॉट, फ्लेवर, गोगो पेपर बरामद किए गए हैं। प्रतिबंधित सामग्रियों के मिलने पर यार्ड के मैनेजर समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर ब्लिंकिट के रायपुर के देवेंद्र नगर, तेलीबाँधा और सिविल लाइन स्थित यार्ड में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर नशीले सामान को ऑर्डर करने पर दस से पंद्रह मिनट के अंदर इनकी तत्काल होम डिलीवरी कर दी जाती है। इन शॉपिंग साइट्स पर गोगो पेपर, ब्राउन रोलिंग पेपर, हुक्का पॉट और उसके पार्ट्स, फ्लेवर्स बेचे जा रहे हैं। एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने बताया कि कुछ ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर नशीले सामग्री बिक्री करने की जानकारी मिली है। नशे से संबंधित मामला है, इसलिए उन साइट्स को संचालित करने वालों का पता ढूंढकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info