छत्तीसगढ़

नशीली दवाई के साथ तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर । अवैध रूप से नशीली दवाईयां बेचने वाले आरोपी युवक को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से प्रतिबंधित नशीली दवाई जब्त की गई।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार थाना सिटी कोतवाली को सूचना मिली कि केन्द्रीय विद्यालय कुम्हारपारा जगदलपुर आम रास्ता गली में एक व्यक्ति अवैध नशीली गोली दवाई बिक्री हेतु ग्राहक का तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया।

 

टीम के द्वारा वहां पहुंचकर, मुखबिर के बताये हुलिये अनुसार संदेही को टीम द्वारा घेराबंदी कर, हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा।

 

संदेही ने अपना नाम विजय नाग निवासी कुम्हारपारा जगदलपुर का रहने वाला बताया, उसके कब्जे से अवैध नशीली कैप्सूल कुल 48 नग एवं नगदी रकम 100/- रूपये, मिला।

 

जिस संबंध में पूछताछ करने पर संदेही ने वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नहीं दिया। आरोपी का उक्त कृत्य एनडीपीएस एक्ट की परिधि में आने पर उक्त दवाईयों को आरोपी के कब्जे से कुल 48 नग दवाई फोन जुमला कीमती 475.2/-रुपये को बरामद किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 21-ख एनडीपीएस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी गिरफ्तार किया गया।

  BREAKING NEWS:बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, माओवादियों के नापाक मंसूबे विफल

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button