🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सूर्या लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, पार्टी ने नहीं दिया टिकट, अपना प्रत्याशी उतारने की घोषणा

 

Advertisement Carousel

बिलासपुर। रतनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या ने नामांकन फ़ार्म दाखिल किया है। कांग्रेस के लिए काम करने के बाद भी टिकट नहीं मिलने से नाराज़ होकर रमेश सूर्या ने यह कदम उठाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष के लिये गिलास छाप ने रमेश सूर्या ने चुनाव लड़ा था और उन्हें जीत हासिल हुई थी। शायद यही कारण है कि कांग्रेस के टिकट काटे जाने के बाद भी रमेश सूर्या ने एक बार फिर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया और आज नामांकन दाखिल किया है।

छात्र संघ अध्यक्ष से अपनी राजनीति पारी की शुरुआत करने वाले रमेश सूर्या कांग्रेस के लिए लगातार मेहनत करते रहे। लेकिन कांग्रेस ने उन पर भरोसा नहीं जताया। अब रमेश सूर्या दोबारा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी वार्डों में पार्षद पद के लिए अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने की बात दोहराई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button