गणतंत्र दिवस पर भिलाई में 76 फीट तिरंगा के साथ एनएसयुआई ने निकाली यात्रा

भिलाई । देश के 76 वें गणतंत्र दिवस पर भिलाई में 76 फीट तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। सेंट्रल एवेन्यू में एनएसयूआई व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के संरक्षण में यह कार्यक्रम हुआ। लोकसभा प्रभारी सौरभ मिश्रा व एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया के नेतृत्व में यह तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से विधायक देवेन्द्र यादव की पत्नी श्रीमती श्रुतिका ताम्रकार उपस्थित रहे। इस दौरान लोकसभा प्रभारी सौरभ मिश्रा ने कहा कि आज जो यह यात्रा निकाली गई हैै, इसके प्रेरणास्रोत भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने पिछले साल तिरंगा यात्रा निकाली थी, उसी से प्रेरणा लेकर हम लोगों द्वारा यह आज 76 वें गणतंत्रदिवस पर 76 फीट लंबा तिरंगा के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई और इस तिरंगा को हर साल निकाला जायेगा और हर वर्श एक एक फीट तिरंगा झंडा की लंबाई बढाया जायेगा। इस मौके पर भिलाई महापौर नीरज पाल, एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू,राजेंद्र परगनिया, आदित्य सिंह, श्वेता मिश्रा, हरीश सिंह, राम यादव, सुमित सिंह उपस्थित रहे।

 

साथ ही इस कार्यक्रम में एनएसयूआई के प्रमुख साथी राकेश यादव,सुरेंद्र बाघमारे,प्रणय गाडगे, आकाश हंडे, विशेष गौतम, करण वैष्णव, निखिल चौबे, आकाश दहत, बॉबी गिल, दीपक पाल, युवराज चौरसिया, न्यूक सिंह, तौहीद अंसारी, हरदीप, जयंत, आशीष कालों, प्रथमेश, एलेक्स, साहिल, आनंद यदु, गुलशन कुमार, निखिल, काली पुष्पराज एवं अन्य हृस्ढ्ढ की महिला साथी उपस्थित रहे।

Live Cricket Info