छत्तीसगढ़

मितानिन मोबाइल एकेडमी कोर्स जिले में शत-प्रतिशत पूर्ण

बलौदाबाजार । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे मितानिनों के लिए मोबाईल एकेडमी कोर्स में बलौदाबाजार- भाटापारा जिला शत प्रतिशत कोर्स पूर्ण कराने वाला जिला बन गया है । कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकरी डॉ राजेश अवस्थी के मार्गदर्शन में चलाए गए मोबाईल एकेडमी कोर्स करने से सभी मिताननों के कौशल एवं उनके कार्य करने की गुणवत्ता में वृद्धि हुई है एवं कार्य में आसानी हुई है। सीएमएचओ डॉ.राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार मोबाईल एकेडमी कोर्स मितानिनों के लिए भारत सरकार द्वारा खास तौर पर तैयार किया गया है। जो मोबाईल पर आपसी संवाद ट्रेनिंग कोर्स है तथा बिल्कुल मुफ्त है। सर्टिफिकेट पाने के लिये मितानिनों को आर.सी.एच. पोर्टल में रजिस्टर्ड मोबाईल से 14424 पर डायल करके 44 पाठ सुनने होते हैं और 11 बार पूछे गए सवालों का जवाब देना होता है। 44 में से 22 अंक हासिल करने वाले मितानिनों को माबाईल एकेडमी की ओर से एक एस.एम.एस. प्राप्त होता है जिससे भारत सरकार के माध्यम से एक सर्टिफिकेट प्राप्त होता है। गौरतलब है कि यह कोर्स राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भारत सरकार द्वारा लाया गया है। 14424 पर डायल करने से फोन पर डॉ अनिता जी की आवाज सुनाई देती है जो पूरी ट्रेनिंग संपादित करती हैं । मोबाईल एकेडमी 240 मिनट का कोर्स है । ट्रेनिंग में गर्भवास्था से लेकर जन्म एवं जन्म के 2 साल तक की सम्पूर्ण जानकारी मौजूद रहती है। इसके माध्यम से मां एवं बच्चे की जिन्दगी बचाने मंत सहायता मिलती हैै।

  अब जनता भी नक्सलवाद के समापन के लिए पूरी तरह तैयार है : विजय शर्मा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button