✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

गरीबों के लिए किए जा रहे  काम नहीं भा रहा रेलवे अधिकारियों को,
तानाशाह अफसर ने इस जगह पर जड़  दिया ताला,
सैकड़ों लोगों को खाने के पड़ गए लाले,
रेलवे अफसर के खिलाफ हिंदू संगठनों में  भारी आक्रोश,




बिलासपुर/   रेलवे अफसरों की तानशाही का मामला एक बार फिर सामने आया है। जहां पर अफसरों को गरीबों को 5 रुपए में भरपेट खिलाया जाने वाला भोजन रास नही आया।  अफसरों के आदेश पर सामान रखने वाले स्थान के दरवाजे पर ताला लगा दिया गया। कल सुबह संस्था के सदस्यों को सोमवार को  डीआरएम से मिलने के बाद आगे ताला खोलने की बात कहते हुए गरीबों को कम दाम में भरपेट मिलने वाले भोजन पर ब्रेक लगा दिया  गया। रेलवे के इस तानाशाही रवैए की जमकर आलोचना की जा रही है .. रेल अधिकारी के कारण आज सैकड़ों लोगों को सस्ता भरपेट भोजन से वंचित रहना पड़ा और आयोजन समिति का बना खाना  वितरित नहीं हो सका ।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35



दरअसल बिलासपुर के तारबहर चौक से कुछ दूरी पर श्याम भक्तों द्वारा रसोई सेवा की जाती है ..जहा लोगो को 5 रु में शुद्ध ताजा भरपेट भोजन खिलाया जाता है ..लेकिन रेल अफसरों को यह पसंद नही आ रहा है ..रेलवे की जगह पर इस तरह का नेक और मानवता के काम पर रेलवे ने तानशाही करते हुए तालाबंदी कर दी है जिसके कारण श्याम भक्तों में काफी रोष है और इनकी जमकर निंदा की जा रही है .

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  UPSC CSE Result: IAS Avnish Sharan–  189 रैंक हासिल करने पर कलेक्टर ने चैंबर में बुला खिलाई मिठाई, निगम आयुक्त, एसपी ने दी बधाई<br>



अब देखना होगा कि इस नेक काम पर रोक लगाने वाले रेल्वे के अफसर  खिलाफ भोजनदाता किस तरह की रणनीति बनाते है ताकि भरपेट भोजन सस्ते दाम पर भूखों को नसीब हो सके ..और रेलवे इस पर क्या सफाई पेश करता है ..क्योंकि रेलवे क्षेत्र में जगह जगह लगे ठेलो और दुकानों से जगह के नाम पर वसूली के आरोप लगते रहे है ..

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button