छत्तीसगढ़

बगीचा विकासखंड के 2 शिक्षक, 1 बाबू और 1 भृत्य बर्खास्त

जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास ने स्कूल में लम्बे समय से नदारद शिक्षकों पर कार्रवाई करने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए थे। इसी कढ़ी में बगीचा विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला गरांज के सहायक शिक्षक एल बी भागन राम और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरडेग के सहायक ग्रेड 3 आलोक कुमार भगत , शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढोढरअम्बा के भृत्य प्रमोद मिंज इसी प्रकार बगीचा विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला बीजाघाट सहायक शिक्षक एल बी राजू राम को सेवा से बर्खास्त किया गया है। इन सभी पर जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई है। शिक्षा विभाग की जांच प्रतिवेदन में अपने कार्य स्थल पर लम्बे समय से अनुपस्थित होना पाया गया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button