🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

CG news:– शासकीय प्रधान पाठिका ने षडयंत्र पूर्वक करवाया बेटी का उत्कर्ष योजना में चयन, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित

Korba news:– शासकीय प्रधानपाठिका ने पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना में संयंत्र पूर्वक सही जानकारी छुपा कर गलत जानकारी देकर अपनी पुत्री का चयन करवा लिया। कलेक्टर अजीत बसंत के द्वारा दिए गए जांच के निर्देशों के बाद मामला प्रमाणित पाए जाने पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है।

Advertisement Carousel

Korba कोरबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना 2022-23 में शासकीय शिक्षिका ने सही जानकारी को छुपाते हुए गलत जानकारी देकर अपनी बेटी का चयन करवाया। मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद कलेक्टर के आदेश पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पूरा मामला करतला ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला परानुपारा का है। यहां प्रधानपाठिका के पद पर रश्मिन खुटे पति राजकुमार खुटे पदस्थ है। उन्होंने अपनी पुत्री रानी खुटे का चयन पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना 2022 –23 में षडयंत्र पूर्वक वास्तविक जानकारी को छुपाते हुए गलत जानकारी देकर करवा लिया था। जिसकी जानकारी लगने कलेक्टर अजीत बसंत ने जांच करवाने के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला ने जांच की। जांच में मामला प्रमाणित पाए जाने पर शिक्षिका को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर कलेक्टर अजीत बसंत ने प्रधानपाठिका को निलंबित करने के निर्देश दिए थे।

  छत्तीसगढ़ में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार पर सांसद बृजमोहन ने लोकसभा में उठाया सवाल

निर्देशों के तहत डीईओ ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 तथा नियम 10 के तहत तत्काल प्रभाव से प्रधान पाठिका रश्मिन खुटे को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला नियत किया गया है। निलंबन को कलेक्टर ने अनुमोदित किया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button