IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG news:– पुलिस अधीक्षक ने जारी किए चार निरीक्षकों समेत दस पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश, लचर पुलिसिंग व शिकायतों के बाद एक टीआई को भेजा लाईन

Bilaspur news:– पुलिस अधीक्षक ने चार निरीक्षकों समेत दस पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए है। जारी आदेश में सकरी थाना प्रभारी को भी लाईन अटैच कर दिया गया है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

Bilaspur बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने चार निरीक्षकों समेत दस पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए है। वही लगातार शिकायतों और लचर पुलिसिंग पर सकरी थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा को लाइन भेज दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसपी रजनेश सिंह के द्वारा ज्यादा तबादला आदेश के अनुसार निरीक्षक युगल किशोर नाग को अजाक से यातायात थाना भेजा गया है। चकरभाठा थाना प्रभारी रविंद्र अनंत को सकरी थाना प्रभारी बना कर भेजा गया है। पचपेड़ी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश कुर्रे को चकरभाठा थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि पचपेड़ी थाने में तारबाहर थाने के उपनिरीक्षक श्रवण टंडन को थाना प्रभारी बना कर भेजा गया है। उन्हें तारबाहर थाना में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं मामलों की त्वरित विवेचना तथा पेंडेंसी कम करने में उल्लेखनीय मेहनत करने का ईनाम मिला है। पुलिस सहायता केंद्र मल्हार के प्रभारी उप निरीक्षक भावेश शेंडे को बेलगहना चौकी प्रभारी बना कर भेजा गया है। जबकि सब इंस्पेक्टर ओंकार धर दीवान को बेलगहना से मस्तूरी थाना प्रभारी बना कर भेजा गया है।

  जिला मुख्यालय के आसपास के गावों में  बढ़ती विद्युत खपत को देखते हुए नये ट्रांसफार्मर स्थापित करने की माँग को लेकर..भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय अधीक्षण यंत्री को लिखा पत्र

सकरी में मिल रही थी लगातार शिकायतें:–

सकरी थाना क्षेत्र से लगातार शिकायतें अधिकारियों के पास आ रही थी। यहां के स्टाफ पर भी थाना प्रभारी का नियंत्रण नहीं था। हाल ही में एक जमीन के चर्चित मामले में नगर निगम के पूर्व राजस्व अधिकारी की जमीन फर्जी कागजातों से बिक्री के मामले में भी टीआई कि लापरवाही सामने आई थी। इस मामले में अब तक एक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि एक आरोपी जो गिरफ्तार हुआ है उसे भी सायबर सेल ने पकड़ कर सकरी पुलिस के हवाले किया था। मामले में विवेचना की लापरवाही की बात सामने आई थी। जिसके बाद एसपी ने टीआई दामोदर मिश्रा को लाईन अटैच कर दिया।

जिले से एक टीआई का बस्तर भी हुआ बदल:–

जिले के सिविल लाईन थाना प्रभारी प्रदीप आर्या का भी तबादला बस्तर कर दिया गया है। पिछले दिनों डीजीपी अशोक जुनेजा ने एक आदेश जारी कर चार थाना निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया था। जिसमें प्रदीप आर्या बिलासपुर से बस्तर, तेजनाथ सिंह को मुंगेली से सरगुजा, मीना माहिलकर बालोद से दुर्ग और सुरेंद्र बघेल को जांजगीर चांपा से कोंडागांव भेजा गया था।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button