🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

Abujhmad Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच माओवादियों के शव बरामद, दो जवान घायल

Kanker: छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। घने जंगलों और पहाड़ों से घिरे अबूझमाड़ के इलाके में यह कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही भीषण मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो चुके हैं। अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है।

Advertisement Carousel

मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है। एसपी आई के एलिसेला ने पुष्टि की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुठभेड़ के बाद पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही मौके से कई हथियार और विस्फोटक सामान भी बरामद हुए हैं।

कांकेर डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी बीएसएफ और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। पुलिस ने नक्सली प्रवक्ता अभय को घेरने के लिए यह अभियान चलाया है इसने महाराष्ट्र पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

कांकेर पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने क्या कहा सुनिए

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button