CG News : एनीकट में चप्पल के पीछे छलांग, खारंग की लहरों में गायब हुआ 11वीं का छात्र तलाश जारी..

देर शाम तक गायब छात्र को
अब तक नहीं खोजा जा सका है।

बिलासपुर। खारंग नदी पर लखराम में बने एनीकट में गिरे चप्पल को निकालने के लिए 11वीं का छात्र कूद गया। पानी के तेज बहाव में छात्र गायब हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। देर शाम तक गायब छात्र को नहीं खोजा जा सका है। अब शनिवार को गायक छात्र की तलाश की जाएगी।रतनपुर थाना प्रभारी रजनीश सिंह
ने बताया कि रतनपुर क्षेत्र के चोरहा देवरी में रहने वाले शरद शिकारी लखराम स्कूल में 11वीं के छात्र थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शुक्रवार की सुबह वे खारंग नदी पर बने एनीकट को पार कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान उनका चप्पल एनीकट में गिर गया। वे चप्पल निकालने के लिए पानी में कूद गए। आसपास के लोगों ने बताया कि छात्र कुछ देर तक पानी में तैर रहा था। इसके बाद वह पानी के तेज बहाव में गायब हो गया। छात्र के गायब होने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। छात्र के स्वजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में एनीकट के पास पहुंच गए। गांव के लोगों ने तत्काल ही गायब छात्र की तलाश शुरू कर दी। इधर रतनपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। साथ ही घटना की जानकारी एसडीआरएफ की टीम को दी गई। एसडीआरएफ की टीम ने गायब छात्र की तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक छात्र को नहीं खोजा जा सका है। अब शनिवार की सुबह उसकी तलाश फिर से शुरू की जाएगी।

Live Cricket Info