🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

Bemetara news:– साजा विधायक ईश्वर साहू के पुत्र कृष्णा साहू के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज

Bemetara news:– साजा विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू पर आदिवासी युवक को पीटने के आरोप में गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज किया गयाहै।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

Bemetara बेमेतरा। साजा विधायक ईश्वर साहू के पुत्र कृष्णा साहू के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। आदिवासी समाज के द्वारा आंदोलन की चेतावनी के बाद अपराध दर्ज किया गया है घटना साजा थाना क्षेत्र की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

साजा पुलिस थाने में सोमवार 14 अक्टूबर को चेचानमेटा निवासी युवक मनीष मंडावी ने शिकायत करते हुए बताया था कि रविवार 13 अक्टूबर को दशहरे मेले में विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू और उनके साथियों ने मनीष भंडारी और उसके दोस्तों को जातिगत गाली गलौज करते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मामले में कल अपराध दर्ज नहीं हुआ था। जिसके बाद आदिवासी समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। पुलिस पर समझौता करवाने के आरोप भी आदिवासी समाज ने लगाए थे।

मामले में माहौल गर्म होने के बाद साजा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296,115(2),351(3),3(5) और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत विधायक के पुत्र कृष्णा साहू और उसके साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button